उत्तराखंड कांग्रेस के महामंत्री एव पूर्व राज्यमंत्री नवीन जोशी ने कहा कि कैंट विधानसभा क्षेत्र पिछले लगभग चालीस वर्षों से विकास से वंचित है। इसका मुख्य कारण यह है कि अब तक यहां लगातार भाजपा के विधायक रहे हैं, जबकि कांग्रेस को कभी क्षेत्र की सेवा का अवसर नहीं मिला।
नवीन जोशी ने कहा कि जनता ने बार-बार भाजपा को मौका दिया, लेकिन परिणाम केवल घोषणाओं तक सीमित रहे। आज भी कैंट विधानसभा के कई इलाकों में सड़क, पेयजल, सीवर, बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं और रोजगार जैसी बुनियादी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।

उन्होंने ये बातें आज जनसंपर्क अभियान के दौरान कैंट विधानसभा के श्रीदेव सुमन नगर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जोशी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा विकास और जनहित की राजनीति करती आई है। यदि कांग्रेस को अवसर मिला तो कैंट विधानसभा का समग्र, पारदर्शी और संतुलित विकास प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इस दौरान आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे और क्षेत्र के विकास को लेकर अपने सुझाव रखे। इस अवसर पर पुनीता देवी शकुन्तला,चांदनी , संजय कुमार रोशन रखी देवी विमला देवी रानी देवी आरव जोशी रमन कुमार धनंजय आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे

More Stories
16 फरवरी की रैली के लिए कांग्रेस की अहम बैठक, बनी सरकार को घेरने की रणनीति
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए देहरादून में हुई महापंचायत, सरकार को दिया 20 दिन का अल्टीमेटम
16 फरवरी के प्रदर्शन को लेकर डोईवाला में कांग्रेस की बैठक