11 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कांग्रेस के नए विधायकों ने ली शपथ

कांग्रेस के नए विधायकों ने ली शपथ

आज विधानसभा भवन देहरादून में मंगलौर विधानसभा और बदरीनाथ विधानसभा के उपचुनाव में नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक काज़ी निजामुद्दीन और लखपत सिंह बुटोला ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। शपथ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विधानसभा भवन स्थित अपने कार्यालय में दिलाई। नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ग्रहण करने के बाद सभी गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद किया और अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने का संकल्प लिया।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दोनों विधायकों को बधाई दी और उन्हें आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्रों के विकास और राज्य के हित में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

See also  जमीन से जुड़े मामलों को लेकर चमोली में डीएम की अहम बैठक

इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और विधायकों ने भी अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं और आगामी सत्र में दोनों विधायकों के सक्रिय योगदान की उम्मीद जताई। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रीतम सिंह और कांग्रेस के अन्य नेता और विधायक मौजूद रहे।