पिथौरागढ़ के धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग में एक बोलेरो कैम्पर चट्टान के नीचे आने से हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक गाड़ी में सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना दिन में करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है,जब कैंपर वाहन यात्रियों को लेकर धारचूला को लौट रहा था, तभी पहाड़ी से विशालकाय चट्टान जीप के ऊपर गिर गई। जीप नाबि गांव में होम स्टे चलाने वाले हरीश नबियाल की बताई जा रही है। जिस स्थान पर हादसा हुआ है उस क्षेत्र में भारतीय संचार कंपनियों का कोई नेटवर्क काम नहीं करता है। ये सड़क बहुत जोखिम भरी है और लोग कई बार इसे सुधारने की मांग कर चुके हैं लेकिन इनकी आवाज किसी ने नहीं सुनी।

More Stories
देहरादून की कैंट विधानसभा में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन, हरीश रावत और हरक रावत की मौजूदगी में फूंका चुनावी बिगुल
सीएम धामी ने काठगोदाम में सुनीं लोगों की समस्याएं
SIR की तैयारियों कै लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की देहरादून में समीक्षा बैठक