11 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

अंकिता भंडारी केस में 2 साल बाद भी इंसाफ नहीं सरकार पर भड़के करन माहरा

अंकिता भंडारी केस में 2 साल बाद भी इंसाफ नहीं सरकार पर भड़के करन माहरा

अंकिता भंडारी केस में अब तक इंसाफ न मिलने को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पीसीसी चीफ ने इस मुद्दे पर धामी सरकार को जमकर घेरा है। एक बयान में करन माहरा ने कहा आज 18 सितंबर है, अंकिता भंडारी हत्याकांड को 2 वर्ष पूरे हुए हैं। आज ही के दिन भाजपा नेता पुत्र द्वारा मार दी गई थी, उत्तराखंड की उस बहादुर बेटी को कैसे भुलाया जा सकता है। पुलकित आर्य, भाजपा नेता का पुत्र, और उनके साथियों ने जो जघन्य कुकृत्य उस बच्ची के साथ किया था, आज जो महिला अपराध उत्तराखंड में हो रहे हैं, उसे लेकर आम जनता त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है। उत्तराखंड में महिलाओं के साथ हो रहे दुराचार में भाजपा के अपने नेता और पदाधिकारी सम्मिलित पाए जा रहे हैं। चंपावत में नाबालिक से दुष्कर्म करने वाला भाजपा का मंडल अध्यक्ष था, वहीं सल्ट का मंडल अध्यक्ष भी भाजपा का था, और लालकुआं से दुग्ध संघ का चेयरमैन, वह भी भाजपा का नेता है। साथ ही हरिद्वार में भी भाजपा का ही ओबीसी आयोग में सदस्य और भाजपा के ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य, जो 14 साल की मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप करने के बाद उसकी हत्या का आरोपी है।

See also  लेफ्ट पार्टियों की अहम बैठक, उत्तराखंड में बढ़ते साम्प्रदायिक उन्माद को लेकर जताई चिंता

माहरा ने बीजेपी से मांगा जवाब

भाजपा को जवाब देना चाहिए कि उनके नेताओं को क्या हो गया है और क्या यही उनकी विचारधारा है? ऐसे जघन्य अपराधों में भाजपा के तमाम नेताओं और पदाधिकारियों के नाम सामने आ रहे हैं। वहीं, भ्रष्टाचार, हत्या और विभिन्न अपराधों में भाजपा के नेता लिप्त पाए जा रहे हैं, चाहे वह भर्ती घोटाले हों या पेपर लीक। इससे यह सिद्ध होता है कि भाजपा सत्ता में आने के बाद पूरी तरह से भ्रष्ट हो चुकी है। महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे का जयकार करने वाली मानसिकता से अधिक उम्मीद भी नहीं की जा सकती।