उत्तराखंड में आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सभी संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में आरओ मुख्यालय में नामांकन के लिए पब्लिक नोटिस चस्पा कर दिया जाएगा। 27 मार्च तक, सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर, हर दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन की प्रक्रिया जारी रहेगी।
नामांकन प्रक्रिया को करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल suvidha.eci.gov.in की भी व्यवस्था की गई है। प्रत्याशी मोबाइल नंबर द्वारा रजिस्ट्रेशन का ऑनलाईन फार्म भर सकते हैं, जिसका प्रिंट निकाल कर हस्ताक्षर करने के उपरांत आरओ कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया हेतु निर्धारित अंतिम तिथि से पूर्व अनिवार्य रूप से जमा कराना होगा। उत्तराखंड की पांचों सीटों पर नामांकन के साथ ही लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया औपचारिक तौर पर शुरू हो जाएगी।

More Stories
सीएम धामी ने चमोली में हादसे वाली टनल का लिया जायजा
मदन कौशिक ने आपदा कंट्रोल रूम से जाना चमोली हादसे को अपडेट
टनल हादसे के घायलों का सीएम ने गोपेश्वर अस्पताल में जाना हाल