15 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

अब कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप भी हुए नाराज़

अब कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप भी हुए नाराज़

उत्तराखंड कांग्रेस में बगावत और पार्टी छोड़कर जाने वालों की लंबी फेहरिस्त के बीच सीनियर उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप भी नाराज़ हो गए हैं। धीरेंद्र प्रताप ने निकाय चुनाव के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नाम शामिल न किए जाने को लेकर अपनी नाराज़गी जताई है। उन्होंने अपनी बात प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी तक भी पहुंचाई है। कांग्रेस ने कल ही 40 स्टार्च प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि वो सीनियर हैं और लंबे अर्से से पार्टी की सेवा भी कर रहे हैं लेकिन उन्हें सम्मान नहीं दिया जाता है। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि उनकी सेवाओं को पार्टी नजरअंदाज कर रही है जिससे वो काफी आहत हैं।

See also  16 फरवरी को होने वाले राजभवन घेराव को लेकर कांग्रेस की तैयारी पूरी, प्रीतम सिंह बोले बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने तक जारी रहेगा संघर्ष