8 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

उत्तराखंड में अब 3 अक्टूबर को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट

उत्तराखंड में अब 3 अक्टूबर को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखण्ड में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि 3 अक्टूबर 2026 कर दी है। पूर्व में जारी कार्यक्रम के अनुसार SIR अभियान के तहत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 सितंबर 2026 को किया जाना था। उत्तराखंड में अब 3 अक्टूबर को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट

सीईओ ने बताया कि प्रदेश में 24 लाख 30 हजार के सापेक्ष 99 प्रतिशत से अधिक नोटिसों की सुनवाई कर दी गई है। इसके साथ ही फार्म 6,7 और 8 की 40 प्रतिशत सुनवाई का कार्य भी पूर्ण हो चुका है।

See also  सर्राफ मंडल देहरादून की प्रदर्शनी में शामिल हुए सीएम धामी

उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा जारी नए कार्यक्रम के अनुसार दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई 28 सितंबर तक की जाएगी। इसके बाद 3 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास उपस्थित रहे।

See also  आधी रात को सीएम आवास घेरने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, मोहित उनियाल ने दी बड़ा आंदोलन करने की धमकी
Ad 1