7 March 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

महिला दिवस की पूर्व संध्या पर कांग्रेस ने ई रिक्शा चलाकर स्वाभिमान से जी रही बेटियों का किया सम्मान

महिला दिवस की पूर्व संध्या पर कांग्रेस ने ई रिक्शा चलाकर स्वाभिमान से जी रही बेटियों का किया सम्मान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर समाज में महिलाओं के योगदान और आत्मनिर्भरता को सम्मान देने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार और भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रही महिलाओं को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में रानू रावत, साइना और गुलिस्ता को उनके साहस, मेहनत और आत्मनिर्भरता के प्रतीक के रूप में सम्मानित किया गया। इन महिलाओं ने अपने संघर्ष और परिश्रम से समाज में एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि महिलाओं की मेहनत, आत्मविश्वास और संघर्ष आज पूरे समाज के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार की जिम्मेदारी निभा रही हैं, वे न केवल आत्मनिर्भरता का उदाहरण हैं बल्कि अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं बल्कि समाज की प्रगति की आधारशिला है।

See also  गैरसैंण सत्र को लेकर चमोली जिला प्रशासन ने तेज की तैयारी

वहीं पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का लोहा मनवा रही है। उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा चलाने वाली ये महिलाएं मेहनत और आत्मसम्मान की मिसाल हैं। समाज को ऐसे प्रयासों का सम्मान करना चाहिए और महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए हर संभव सहयोग देना चाहिए।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी इन महिलाओं के साहस और संघर्ष की सराहना की और महिला दिवस के अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।