उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने गृहमंत्री अमित शाह पर आज उत्तराखंड के दौरे पर आयोजित सभा में दिए गए भाषण को अभद्र बताया है। उन्होंने अमित शाह से उत्तराखंड की एक करोड़ जनता से माफी मांगने को कहा है ।
उन्होंने कहा है कि जिस तरह से अमित शाह ने घटिया और अवाछनीय शब्दों का इस्तेमाल किया है । उन शब्दों को वह दोहराना भी उचित नहीं समझते लेकिन उन्होंने कहा कि भारत के गृहमंत्री जैसे जिम्मेदार पद पर रहते हुए उन्होंने जिस तरह से उत्तराखंडायों को ललकारा है और जिस तरह के घटिया शब्द इस्तेमाल की हैं उसकी जितनी निंदा की जाए कम है ।
धीरेंद्र प्रताप यहां पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अपनी शिष्टता के लिए जाना जाता है ,अपनी विशेषता के लिए जाना जाता है अपने संघर्ष के लिए जाना जाता है देश की सीमाओं पर खून बहने के लिए जाना जाता है एक शैक्षणिक केंद्र के रूप में उसके पूरे भारत में साख है ऐसे में अमित शाह द्वारा उत्तराखंडियों को ललकार कर खराब शब्द बोलना एक तरह सेव पूरी तरह से जिन गैर जिम्मेदाराना व्यवहार है इज जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन को और अमित शाह को माफी मांगनी चाहिए

More Stories
सीएम धामी ने सभी डीएम के साथ की बैठक, दिए अहम निर्देश
युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी
स्वरोजगार को बढ़ावा देने की सीएम धामी की पहल ला रही रंग