30 May 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

तिलाड़ी विद्रोह की वर्षगांठ पर हल्लाबोल, सरकार के खिलाफ आक्रोश

तिलाड़ी विद्रोह की वर्षगांठ पर हल्लाबोल, सरकार के खिलाफ आक्रोश

तिलाड़ी विद्रोह के वर्षगांठ के अवसर पर देहरादून के विभिन्न मज़दूर बस्तियों से आये हुए प्रतिनिधियों के साथ कांग्रेस, चेतना आंदोलन, सर्वोदय मंडल, एवं अन्य संगठनों के प्रतिनिधि बाबासाहब आंबेडकर की मूर्ति से गांधी पार्क तक प्रदर्शन निकाल कर आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के समय बने मलिन बस्ती अधिनियम 2016 पर कार्यवाही न कर, मज़दूरों और ख़ास तौर पर दिहाड़ी निर्माण मज़दूरों को अपने अधिकारों से वंचित कर, विनाशकारी प्रस्तावित एलिवेटेड रोड को आगे बढ़ा कर सरकार मज़दूरों और गरीबों के अधिकारों का हनन कर रही है। दून समग्र विकास अभियान के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने कहा कि दस साल से हर चुनाव से पहले मीठे मीठे आश्वासनों मिलते हैं और फिर चुनाव के बाद कानून की धज्जिया उड़ा कर बुलडोज़र को चलाया जाता है। इस बार जनता को क़ानूनी हक़ चाहिए जिससे इस समस्या का समाधान हो पाए। साथ साथ में अब जब देश भर में मज़दूर महंगाई और गैस की किल्लत से तरस रहे हैं, निर्माण मज़दूर बोर्ड पंजीकृत यूनियन के प्रमाण पत्रों के आधार पर मज़दूरों का पंजीकरण करने के बजाय, ऐसे शर्तों को लागू कर दिए गए हैं जिससे असली मज़दूर अपने अधिकारों से वंचित हैं। प्रदेश भर में फैक्ट्री के मज़दूर आंदोलनरत हैं लेकिन प्रशासन और सरकार मालिकों के ही पक्ष ले रहे हैं। इसके ऊपर एलिवेटेड रोड जैसे विनाशकारी परियोजनाओं को कानून की धज्जिया उड़ा कर आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे चंद कंपनियों, अफसरों और नेताओं को छोड़ कर कोई भी लाभ नहीं मिलने वाला है। कांठ बांग्ला बस्ती का ज़बरन विस्थापन करने का प्रयास से ले कर हर प्रकार की गैर क़ानूनी कामों पर सरकार उतर रही है लेकिन जन आंदोलनों से उनको जवाब मिल रहा है, यहाँ तक कि उत्तराखंड उच्च न्यायालय को भी कांठ बांग्ला को ले कर हो रही प्रक्रिया पर सवाल उठाना पड़ा। पत्रकार हेम भट्ट की बर्बर गैर क़ानूनी गिरफ़्तारी की निंदा भी करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के दमन से वर्त्तमान सरकार की असली चरित्र भी सामने आ रही है। वह जो भी क़ानूनी कदम उठाएंगे, हम उनके साथ हैं।

See also  चमोली में सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

कार्यक्रम में तिलाड़ी विद्रोह के शहीदों को नमन करने के बाद बाबासाहेब आंबेडकर एवं महात्मा गांधी जी की मूर्तियों पर माला रोपण करते हुए प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि संविधान के मूल्यों एवं जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय शर्मा, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री पूर्व पार्षद सुनीता प्रकाश, चेतना आंदोलन के शंकर गोपाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सोनिया आनंद, सर्वोदय मंडल के हरबीर सिंह कुशवाहा, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के भोपाल, कांग्रेस के आईटी सेल के पूर्व महामंत्री और शिक्षाविद कुलदीप ज़ख्मोला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मानसिंह रोहित मित्तल, और स्वतंत्र पत्रकार स्वाति नेगी ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। सैकड़ों आम लोगों के साथ कांग्रेस के अर्जुन चेतराम जी पार्षद चुक्कू मोहल्ला; अर्जुन पासी पार्षद; जगदीश धीमान जी प्रदेश कांग्रेस महामंत्री; वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सैनी; युवा कांग्रेस अध्यक्ष अग्रवाल जी, मंगाई जी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सिद्दीकी जी, प्रीतम सिंह आर्य जी, और संजय गुरुंग जी; चेतना आद्नोलन के राजेंद्र शाह, विनोद बडोनी, सुनीता देवी, पप्पू, संजय, इंद्रदेव, विनोद, मंजू, इत्यादि; उत्तराhखंड इंसानियत मंच के हरी ओम पाली और रघु; इत्यादि शामिल रहे।

See also  डोईवाला में रेशम माजरी चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने की मांग, NHAI अधिकारी को सौंपा ज्ञापन