देहरादून के प्रेम नगर क्षेत्र के झांझरा में गैस का रिसाव होने से हड़कंप मच गया । स्थानीय निवासियों की सूचना से पहुंची पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फायर ब्रिगेड ,एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया । रेस्क्यू टीमें क्लोरीन सिलेंडर को जेसीबी की मदद से हटाने का प्रयास कर रही है ।

वहीं स्थानीय लोगों को गैस से सांस लेने में दिक्कतें सामने आने के बाद उन्हें उनके घरों से सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है । मौके पर पहुंचे एसएसपी अजय सिंह ने बताया की रात करीब 3:00 बजे की घटना है जब सिलेंडर लीक हुए। जिसके बाद सुबह प्रेम नगर थाने में सूचना मिली और अब विभिन्न टीमों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है । आपको बता दे कि यह सिलेंडर लंबे समय से एक प्लॉट में पड़े हुए थे जिसकी जांच पुलिस विभाग द्वारा की जा रही है ।

More Stories
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देहरादून में किया गोरखा हिमालियन फेस्टिवल का उद्घाटन
अग्निवीर स्कीम की खामियां बता रही कांग्रेस, विरोध यात्रा का तीसरा चरण शुरू
बजट को लेकर पौड़ी में संवाद कार्यक्रम, लोगों ने सीएम धामी को दिए अहम सुझाव