2 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कांग्रेस की बैठक में क्या फैसला?

कांग्रेस की बैठक में क्या फैसला?

सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सभी जिला एवं महानगर अध्यक्षों के साथ जूम बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से सभी जिला एवं महानगर अध्यक्षगणों को राहुल गांधी जी की मणिपुर, इंफाल से शुरू होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समकक्ष उत्तराखंड में 14 से 16 जनवरी 2024 को तीन दिवसीय अंकिता भंडारी न्याय यात्रा आयोजित करने के दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला/महानगर अध्यक्ष गणों से जगह-जगह पर स्क्रीन लगाकर अंकिता भंडारी की मां का मार्मिक वीडियो जनता को दिखाने और सुनाने के सुझाव भी आए। माहरा ने सभी जिला एवं महानगर अध्यक्षों से अपेक्षा करी है कि वह कल यानी 9 जनवरी 2024 को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कर अंकिता भंडारी के पिता द्वारा लिखी गई चिट्ठी और उसमें लगे हुए गंभीर आरोपों और आर एस एस के वरिष्ठ पदाधिकारी पर वी आई पी होने की आशंका जताई गई है उसकी उच्च स्तरीय न्यायिक जांच सिटिंग हाई कोर्ट के जज की निगरानी में कराए जाने की मांग को लेकर सौंपने का कार्य करेंगे।

See also  एसआईआर को लेकर काजी निजामुद्दीन ने उठाए सवाल

इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष ने जिला एवं महानगर अध्यक्ष गणों को मुख्यालय की तर्ज पर जिला एवं ब्लॉक स्तर पर भी वार रूम स्थापित करने के निर्देश दिए, जिससे कि केंद्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देश केवल प्रदेश मुख्यालय तक सीमित न होकर जिला, ब्लॉक मुख्यालय एवं मंडलम तक भी पहुंचाय जा सके। ब्लॉक मुख्यालय से यह भी अपेक्षा की गई है कि वह मंडलम में दिशा निर्देशों को पहुंचाएं और पांच सक्रिय कार्यकर्ता सीधे प्रदेश मुख्यालय के वार रूम से जुड़ेंगे।

कांग्रेस की टीम में नई जिम्मेदारी

जूम बैठक के दौरान महारा ने महेंद्र नेगी गुरुजी का परिचय भी सभी जिला एवं महानगर अध्यक्ष गणों से करवाते हुए उन्हें अवगत करवाया कि संगठन ने महेंद्र नेगी को महामंत्री संगठन (ढांचा सुधार एवं प्रशिक्षण) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है जिसमें नेगी से अपेक्षा की जाती है कि वह संपूर्ण निष्ठा एवं समर्पण भाव से पार्टी के लिए समर्पित रहेंगे।

See also  मुख्यमुख्य सचिव ने की 25 प्वाइंट प्रोग्राम की समीक्षा सचिव ने की 25 प्वाइंट प्रोग्राम की समीक्षा

बैठक के दौरान उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी, महामंत्री प्रशिक्षण महेंद्र नेगी गुरुजी, मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी एवं जिला/महानगर अध्यक्ष गण भूपेंद्र सिंह भोज, मनीष राणा, विनोद नेगी ,प्रवीन रावत, पूरन सिंह कठैत ,मुशर्रफ हुसैन ,उत्तम सिंह असवाल, मुकेश नेगी ,वीरेंद्र जाती, अंजू लूंठी, सी पी शर्मा, दिनेश चौहान, राहुल छीमवाल, दीपक किरोला, भगत सिंह डसीला, अमन गर्ग गोविंद सिंह बिष्ट, कुंवर सजवान, जसविंदर गोगी, राकेश राणा ,राकेश मियां,विनोद डबराल जुड़े।

See also  विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पिथौरागढ़ में अहम बैठक
Ad 1