आज दिनांक 04.03.2026 को रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर थाना रिखणीखाल क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर तैनात था। त्योहार के चलते क्षेत्र में यातायात का संचालन प्रभावित था तथा अधिकांश वाहन मार्गों पर उपलब्ध नहीं थे।

ड्यूटी के दौरान जब पुलिस टीम कंडिया क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी एक दंपति अपने गोद में बीमार शिशु को लेकर खड़े दिखाई दिए। पुलिस वाहन को देखकर उन्होंने सहायता हेतु संकेत किया। बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि उनका बच्चा पिछली रात से गंभीर रूप से बीमार है तथा होली के कारण कोई भी वाहन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। उन्होंने अपने बच्चे को पाणीसैण स्थित डॉक्टर के पास ले जाने में सहायता की गुहार लगाई। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए थाना रिखणीखाल पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय दिया। बिना समय गंवाए दंपति एवं उनके बीमार बच्चे को सरकारी वाहन से सुरक्षित रूप से पाणीसैण स्थित चिकित्सक के पास पहुंचाया गया। चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार के उपरांत, वापसी में भी पुलिस टीम ने मानवता का परिचय देते हुए दंपति को उनके घर तक सकुशल पहुंचाया। त्योहार की व्यस्त ड्यूटी के बीच रिखणीखाल पुलिस द्वारा किए गए इस मानवीय सहयोग से दंपति द्वारा पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

More Stories
सतपुली पुलिस की शानदार पहल, होली पर किया दिल जीतने वाला काम
सीएम धामी ने हरिद्वार में अमित शाह के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया
टिहरी में लेकर फेस्टिवल की तैयारी तेज