11 March 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पौड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया शराब तस्कर

पौड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया शराब तस्कर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ मा0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देशों दिये हैं।

जिसके क्रम में थाना लक्ष्मणझूला पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय द्वारा जारी NBW, वाद संख्या-752/2022,धारा-60/72 आबकारी अधिनियम से सम्बंधित फरार वारण्टी अभियुक्त बूटा सिंह को दिनांक 06.12.2024 को तुमुडिया डैम रामनगर से गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

See also  महिला सुरक्षा को लेकर गरिमा दसौनी ने उठाए सवाल, नैनीताल में लेडी टूरिज्म के साथ हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग

 

 

*नाम पता अभियुक्तगण*

1. बूटा सिंह (उम्र 24 वर्ष) पुत्र प्यारा सिंह, निवासी- तुमडिया डैम, थाना- रामनगर, जनपद- नैनीताल

*पुलिस टीम*

1. उप निरीक्षक अनिल चौहान

2. मुख्य आरक्षी अनिल यादव

3. मुख्य आरक्षी रविंद्र भोज