वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ मा0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं। 
इसी क्रम में दिनॉक 05.12.2024 को कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायायिक मजिस्ट्रेट द्वारा जारी NBW वाद संख्या-1795/22, धारा-138 NI Act से सम्बन्धित फरार वारण्टी बबली, निवासी- नारायण बिहार सिताबपुर, को कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया। उक्त वारण्टी बबली को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता वारंटी
1. बबली बिष्ट पत्नी दिलीप सिंह बिष्ट, निवासी- नारायण बिहार कॉलोनी, सिताबपुर कोटद्वार।
पुलिस टीम
1. उपनिरीक्षक दीपिका बिष्ट
2. मुख्य आरक्षी हेमन्त कुमार
3. आरक्षी प्रेम सिंह

More Stories
कर्नल रामरतन नेगी ने लैंसडौन विधानसभा से पेश की दावेदारी, शुरू किया जनसंपर्क
प्रीतम सिंह को चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी, 2027 में दमदार जीत का किया दावा
वर्ल्ड चैंपियन स्नेह राणा ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मुलाकात की