23 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

नीलकंठ महादेव कांवड़ यात्रा में तैनात पुलिसकर्मियों को पौड़ी पुलिस कप्तान ने किया सम्मानित

नीलकंठ महादेव कांवड़ यात्रा में तैनात पुलिसकर्मियों को पौड़ी पुलिस कप्तान ने किया सम्मानित

नीलकंठ कांवड़ यात्रा महापर्व के सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न होने के उपरांत कांवड़ मेला ड्यूटी में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों, होमगार्ड एवं पीआरडी जवानों के सम्मान में समापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार ने दिन-रात पूरी निष्ठा, अनुशासन, धैर्य एवं सेवाभाव के साथ ड्यूटी निभाने वाले जवानों की पीठ थपथपाकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नीलकंठ महादेव कांवड़ यात्रा में तैनात पुलिसकर्मियों को पौड़ी पुलिस कप्तान ने किया सम्मानित

इस अवसर पर एसएसपी पौड़ी ने कहा— “नीलकंठ कांवड़ यात्रा में आपने केवल अपनी ड्यूटी नहीं निभाई, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और उनके विश्वास की जिम्मेदारी भी अपने कंधों पर उठाई। भीड़ कितनी भी बड़ी रही हो और परिस्थितियां कितनी भी चुनौतीपूर्ण, आपकी टीम भावना, धैर्य, अनुशासन और अथक मेहनत ने हर चुनौती का सामना किया। इस महापर्व की सफलता पूरी टीम की मेहनत और समर्पण का परिणाम है।”

See also  सीएम धामी ने मत्स्य विभाग के कार्यक्रम में की शिरकत

 उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों का बढ़ाया मनोबल

समारोह में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले 100 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। साथ ही रिक्रूट कांस्टेबल, होमगार्ड एवं पीआरडी जवानों,sdrf, पैरामिलिट्री आदि जवानों के योगदान की भी सराहना की गई।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मनोज ठाकुर, co अनुज कुमार, co तपेश कुमार, co अस्मिता मंमगाई,cfo राजेंद्र खाती सहित सभी जोनल और सेक्टर प्रभारी मौजूद रहे जिनके द्वारा अपने अनुभव साझा किए गए।

Ad 2
See also  हरिद्वार में बीजेपी की बैठक, धामी ने किया जीत की हैट्रिक लगाने का दावा