8 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पिथौरागढ़ की रामगंगा घाटी में लोगों का आक्रोश, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर आमरण अनशन की चेतावनी

पिथौरागढ़ की रामगंगा घाटी में लोगों का आक्रोश, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर आमरण अनशन की चेतावनी

रामगंगा घाटी के प्रमुख कस्बे मुवानी में ग्रामीणों ने पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कमल दीप सिंह बिष्ट के नेतृत्व में बैठक की। जिसमें क्षेत्र की प्रमुख पंद्रह सूत्रीय समस्याओं को लेकर 14 सितंबर से क्रमिक अनशन और मांगे पूरी ना होने पर 17 सितंबर से आमरण अनशन करने का फैसला किया गया, हालांकि इससे पूर्व उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रशासन को ग्रामीणों की ओर से ज्ञापन सौंपा जाएगा। पिथौरागढ़ की रामगंगा घाटी में लोगों का आक्रोश, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर आमरण अनशन की चेतावनी

ग्रामीणों ने इस दौरान एक सूत्र में सरकार से मांगें पूरी करने की मांग की और आंदोलन की रूपरेखा में अनुशासित तरीके से व्यापक प्रचार करने तथा क्रमिक अनशन के पहले दिन जुलूस निकालना तय किया गया, साथ ही मांगे पूरी ना होने की दशा में उग्र आंदोलन चलाने का भी निर्णय लिया गया।

प्रमुख मांगे-

See also  सर्राफ मंडल देहरादून की प्रदर्शनी में शामिल हुए सीएम धामी

1- मुवानी को नगर पंचायत का दर्जा।

2- मुवानी को तहसील का दर्जा।

3- मुवानी को विकासखण्ड बनाने हेतु राज्य सरकार द्वारा परीक्षण कर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाए।

4- राजकीय महाविद्यालय मुवानी में स्नातक स्तर पर बीएससी व बीकॉम तथा स्नातकोत्तर स्तर पर एमए की कक्षाओं का संचालन तथा स्नातक स्तर पर भूगोल, इतिहास, गृह विज्ञान व सैन्यशास्त्र की मंजूरी।

5- अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुवानी को प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का दर्जा दिया जाए।

6- मुवानी में उपकोषागार की स्थापना की जाए।

7- बाराबीसी और रामगंगा घाटी के शवदाह स्थल कमतोली, केदारेश्वर तक सीसी मार्ग।

8- सूनी-बोकटा सड़क का डामरीकरण किया जाए।

9- केदारेश्वर-कमतोली मोटर पुल, रैतोली-मायल-मुवानी मोटर पुल, पीपलतड़-मुवानी मोटर पुल का निर्माण।

10- ताड़केश्वर गधेरे में छोटे डेम का निर्माण कर लघु जलविद्युत परियोजना और ताड़केश्वर घाटी के समस्त गाँवों को सोलर पंपिंग योजना से पानी तथा मुवानी गाँव की कृषि भूमि को सिंचित करने के लिए बारोमास पानी योजना स्वीकृत की जाए।

See also  गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव में शामिल हुए सीएम धामी

11- मुवानी बाजार में भारी वाहनों की आवाजाही खत्म करने के लिए बायपास का निर्माण।

12- गंगोरा-डिग़ौटी झुलापुल का निर्माण तथा एकलवागड़ा-इडकानी (सुरौली) में झूलापुल का निर्माण।

13- पुराना बाजार मुवानी से डिग्री कॉलेज जाने के लिए सड़क निर्माण।

14- मुवानी में खेल मैदान का निर्माण।

15- मुवानी में सरकारी अतिथि गृह का निर्माण।

इस दौरान पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कमल दीप सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान मुवानी जगत सिंह मेहता, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुवानी राहुल सोनार, पूर्व प्रधान डम्बर बहादुर पाल, रमेश बम, समाजसेवी राम सिंह राठौर, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य शोभन कार्की, संजय भट्ट, मेहर सिंह कठायत, प्रेम सिंह मनौला, नवल किशोर वर्मा, पप्पू पुजारा, व्यापार संघ अध्यक्ष सुमित पाल, जितेश खनका, निखिल बसेड़ा, संजय पंत, सूरज गोरखा, दीपक कार्की, कैप्टन श्याम सिंह कार्की, स्वतंत्रता सेनानी परिवार से कल्याण सिंह मारकून, भूपाल सिंह ऐरी, मुकेश बोरा, दिवाकर सोनार, बिजेन्द्र कार्की, दीवान भंडारी, राजेंद्र बोरा, दीपक मंगला, गोविंद मनौला, मनोज भंडारी, किशोर भट्ट सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे!बैठक का संचालन हंस कुमार पाल ने किया।

See also  चंपावत में डीएम का जनता दरबार, 60 से ज्यादा लोगों ने रखीं समस्याएं