1 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

जन जन की सरकार मुख्य सेवक आपके द्वार

जन जन की सरकार मुख्य सेवक आपके द्वार

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने तीन दिवसीय खटीमा प्रवास के दौरान आज शहीद हरी किशन शिक्षण संस्थान, बगुलिया में आयोजित “जन-जन की सरकार, मुख्य सेवक आपके द्वार” कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया एवं ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत सदभावना सीएलएफ द्वारा संचालित दीदी कैफे का फीता काटकर शुभारम्भ किया। जन जन की सरकार मुख्य सेवक आपके द्वार

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए युग में प्रवेश कर चुका है। केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, महिला और युवाओं के हित में ऐतिहासिक फैसले लेकर देश को नई दिशा देने का कार्य किया है। आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, मुफ्त राशन, उज्ज्वला योजना और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

See also  विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पिथौरागढ़ में अहम बैठक

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, पर्यटन और हवाई कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने UCC लागू कर ऐतिहासिक पहल की है और नकल विरोधी कानून लागू कर युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है तथा भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है। प्रदेश सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है और “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम इसी संकल्प को मजबूत करने का माध्यम है।

See also  वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता में उत्तराखंड के प्रतिभागियों ने हासिल किए 2 पदक

उन्होंने खटीमा को अपना परिवार बताते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और भविष्य में भी विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के संकल्प में सहभागी बनने का आह्वान किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में मत्स्य विभाग द्वारा ऑर्नामेंटल फिश यूनिट निर्माण कार्य के लिए श्री संजीत कुमार और परदेशी राय को सहयोग राशि दी गई। कृषि विभाग द्वारा शशिकांत वर्मा कृषि समाधान समिति सैजनी, सृजन स्वयं सहायता समूह खटीमा, राधा और स्वायत सहकारिता गोलू स्वयं सहायता समूह भगचुरी खटीमा को अनुदान तथा 22 किसानों को रासायनिक उर्वरक वितरित किए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा 10 लोगों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जननी सुरक्षा योजना से 5 महिलाओं को लाभान्वित किया गया। सहकारिता विभाग द्वारा पं. दीनदयाल योजना के अंतर्गत शून्य ब्याज दर पर 8 लोगों को ऋण चेक प्रदान किए गए।

See also  मुख्य सचिव ने की मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा

 

श