मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देश पर आज “जन जन की सरकार, जनता के द्वार” कार्यक्रम के तहत थराली तहसील की न्याय पंचायत देवाल में बहुउद्देशीय जन सेवा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी पंकज भट्ट ने की। शिविर के दौरान ग्रामीणों ने 60 शिकायतें दर्ज कराई गई। जिनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने “जन जन की सरकार, जनता के द्वार” कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस पहल से आम जनता को अपने न्याय पंचायत स्तर पर ही सरकारी सेवाओं एवं समस्याओं के समाधान का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह प्रयास प्रशासन और जनता के बीच की दूरी को कम कर रहा है तथा पारदर्शिता एवं जवाबदेही को मजबूत कर रहा है।
इस दौरान अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। क्षेत्रीय जनता ने सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जनहित में अत्यंत उपयोगी बताया। इस दौरान राज्य मंत्री बलवीर घुनियाल, ब्लॉक प्रमुख तेजपाल रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

More Stories
गोपेश्वर में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन
मोदी ने सरकार के मुखिया के तौर पर पूरे किए 25 साल, सीएम धामी ने दीं शुभकामनाएं
मोदी के बतौर हेड ऑफ गवर्नमेंट 25 साल पूरे, सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी-विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा