17 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पीएम मोदी ने सुबह सुबह किया धामी को फोन

पीएम मोदी ने सुबह सुबह किया धामी को फोन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फोन किया। पीएम ने धामी से सिलक्यारा रेस्क्यू से जुड़ा अपडेट लिया। पीएम ने रेस्क्यू से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी ली और टनल के अंदर फंसे श्रमिकों को जल्द से जल्द बाहर निकालने के लिए हर संभव कदम उठाने के निर्देश दिए। पीएम ने केंद्र की ओर से पूरी मदद का भरोसा भी दिया।

श्रमिकों को निकालना प्राथमिकता- धामी

सीएम धामी ने एक बार फिर दोहराया कि सुरंग में फंसे सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकलना सरकार की प्राथमिकता है। धामी ने कल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ सिलक्यारा टनल का जायजा भी लिया। सीएम धामी ने कहा कि जितने भी विकल्प हैं उन सभी विकल्पों पर काम हो रहा है और सभी विशेषज्ञों की टीम काम कर रही है। सीएम ने कहा जितने भी विशेषज्ञ हैं वो लगाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में उनके मॉनिटरिंग में लगातार इस पर काम चल रहा है्सीएम ने कहा कि श्रमिक भाइयों का जीवन बचाना हमारी पहली प्राथमिकता है। उनको बाहर निकालने के लिए राज्य सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। जितनी भी एजेंसी हैं वह एजेंसियों से मदद ली जा रही है।

See also  देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन, गोदियाल बोले 2027 में बीजेपी की सत्ता से विदाई तय