पीएम मोदी ने उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का आज फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अपडेट लिया। धामी ने बताया आज आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi ने दूरभाष के माध्यम से सिलक्यारा, उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली। इस दौरान माननीय प्रधानमंत्री जी को टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने हेतु विभिन्न विकल्पों की विस्तृत जानकारी दी।

आदरणीय प्रधानमंत्री को ऑगर मशीन के समक्ष उत्पन्न हो रही समस्या के समाधान, श्रमिकों की स्थिति, उन्हें दी जाने वाली खाद्य एवं अन्य दैनिक सामग्री के साथ ही टनल से श्रमिकों के बाहर आने पर उनके लिए तैयार स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में अवगत कराया।

प्रधानमंत्री उत्तरकाशी में आई इस आपदा में सुरंग के अंदर फंसे हुए श्रमिकों के प्रति बेहद संवेदनशील हैं एवं निरंतर वहां चल रहे कार्यों की जानकारी ले रहे हैं। हमें विश्वास है कि जल्द ही हम श्रमिक भाइयों को सकुशल बाहर निकालने में सफल होंगे।

More Stories
बीजेपी का प्रशिक्षण शिविर, धामी ने भी दिए टिप्स
शहरों में विकास के नाम पर हो रही लापरवाही को लेकर यशपाल आर्य ने उठाए सवाल, सरकार को दिया अल्टीमेटम
पिथौरागढ़ में डीएम ने की 20 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा