देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा, सलाहकार अमित खरे, उप सचिव मंगेश घिल्डियाल ने शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट बद्रीनाथ मास्टर प्लान के अन्तर्गत संचालित पुनर्निर्माण कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें उपहार स्वरूप स्थानीय उत्पाद भेंट किए।
इससे पहले डॉ.पीके मिश्रा, सलाहकार अमित खरे, उप सचिव मंगेश घिल्डियाल ने बद्रीनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण और सौन्दर्यीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया था।

More Stories
भारत चीन सीमा व्यापार का आगाज, पहला दल हुआ रवाना
राहुल गांधी और परिवार के खिलाफ कर्नाटक के बीजेपी विधायक ने की अपमानजक बयानबाजी, कांग्रेस नेताओं ने देहरादून में दी तहरीर, मुकदमा दर्ज करने की मांग
शराब के नशे में हुड़दंग करने वाले को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार