6 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

आधी रात को सीएम आवास घेरने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, मोहित उनियाल ने दी बड़ा आंदोलन करने की धमकी

आधी रात को सीएम आवास घेरने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, मोहित उनियाल ने दी बड़ा आंदोलन करने की धमकी

आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के छात्रों के समर्थन में कांग्रेस द्वारा किए गए मुख्यमंत्री आवास घेराव के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कथित रूप से पुलिस द्वारा परेशान किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल एवं उनके साथियों के खिलाफ कैंट कोतवाली और डोईवाला कोतवाली में अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने आरोप लगाया कि सरकार के दबाव में पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लगातार परेशान कर रही है और आंदोलन की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास घेराव में शामिल वाहनों को भी चिन्हित कर जब्त किया जा रहा है। आधी रात को सीएम आवास घेरने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, मोहित उनियाल ने दी बड़ा आंदोलन करने की धमकी

उन्होंने बताया कि डालनवाला पुलिस द्वारा परवादून अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष मुकेश प्रसाद के वाहन को खत्ता, डोईवाला से रोककर जबरदस्ती जब्त कर लिया गया। उनका कहना है कि वाहन जब्ती से पूर्व मुकेश प्रसाद को किसी प्रकार का नोटिस नहीं दिया गया।

See also  सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए बजट को दी मंजूरी

पुलिस अधिकारियों को रोककर परवादून कांग्रेस कार्यालय लाया गया, जहां मुकेश प्रसाद को नोटिस दिया गया । मोहित उनियाल ने कहा कि जब उन्होंने पुलिस अधिकारियों से इस कार्रवाई का कारण पूछा और नोटिस दिए जाने के संबंध में जानकारी मांगी तो अधिकारियों द्वारा “ऊपर से दबाव” होने की बात कही गई। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि कोई वैधानिक कार्रवाई की जानी है तो उसकी निर्धारित प्रक्रिया का पालन क्यों नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता डरने और दबने वाले नहीं हैं। छात्रों के भविष्य और न्याय की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ मजबूती से खड़ी है। मुकदमों और पुलिस कार्रवाई के माध्यम से कांग्रेस की आवाज को दबाने की कोशिश लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

See also  जन्माष्टमी के मौके पर सीएम धामी का पेंशनर्स को तोहफा

मोहित उनियाल ने चेतावनी दी कि अगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को परेशान करने, वाहनों की जब्ती तथा पुलिस कार्रवाई का सिलसिला बंद नहीं किया गया और पूरे मामले में निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो परवादून कांग्रेस द्वारा अन्याय के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

“अन्याय के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी। मुकदमों और दबाव की राजनीति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।”

इस घटना के बाद डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह,डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी,वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज नौटियाल,डोईवाला गुरुद्वारा सिंह सभा अध्यक्ष गुरदीप सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ताजिंदर सिंह ताज,बीडीसी सदस्य इंद्रजीत सिंह,मंडलम अध्यक्ष तेजपाल सिंह मोंटी,बलबीर सिंह,राहुल सैनी,शार्दूल नेगी,राहुल आर्य,विवेक सैनी,स्वतंत्र बिष्ट परवादून कांग्रेस कार्यालय, डोईवाला पहुंचे और पुलिस की कार्यवाही के खिलाफ आक्रोश जताया।

See also  DM चमोली ने काम ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण