रुद्रप्रयाग में देर रात हुई भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। सोनप्रयाग मुख्य बाजार से तकरीबन 01 कि.मी. आगे सड़क का काफी हिस्सा नदी के कटाव और पहाड़ी दरकने से वाश आउट हो गया है। यहां पर फिलहाल किसी भी प्रकार की पैदल आवाजाही भी सम्भव नहीं है।
इसी तरह से गौरीकुण्ड के आस-पास, जंगल चट्टी और भीमबली के बीच के कई जगहों पर, भीमबली पुलिस चौकी से आगे, लिंचोली क्षेत्र में पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हुए हैं। फिलहाल नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है। पुलिस ने अपील की है कि जनपद रुद्रप्रयाग तक पहुंचे जो भी यात्री जहां पर हैं, वहीं सुरक्षित रहें, फिलहाल अपनी केदारनाथ धाम यात्रा को स्थगित कर दें। क्योंकि सोनप्रयाग से आगे मोटर मार्ग और पैदल मार्ग की स्थिति बिल्कुल भी सही नहीं है। मार्ग सही होने और यात्रा के सुचारु होने की जानकारी आगे साझा की जाएगी।

More Stories
कांग्रेस विधायक हरीश धामी के साथ फोन पर बदसलूकी, धारचूला अस्पताल की महिला अधिकारी पर आरोप, धामी ने दी स्वास्थ्य मंत्री के ऑफिस पर धरना देने की चेतावनी
काठगोदाम से भीमताल के बीच जाम से निजात दिलाने के लिए शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का बड़ा ऐलान
अंकिता भंडारी के माता-पिता को नहीं मिल पा रहीं बुनियादी सुविधाएं, कामरेड इंद्रेश मैखुरी ने सीएम को लिखी चिट्ठी, पीने के पानी का कनेक्शन मुहैया कराने की मांग