11 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

रुद्रप्रयाग में पुलिस ने गिरफ्तार किए दो शराब तस्कर

रुद्रप्रयाग में पुलिस ने गिरफ्तार किए दो शराब तस्कर

नागर निकाय निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु एसपी रुद्रप्रयाग ने सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। निर्गत निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा प्रभावी चेकिंग इत्यादि की कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना गुप्तकाशी पुलिस द्वारा अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है तथा थाना ऊखीमठ पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को वाहन संख्या UK 14 G 7345 एस प्रेसो कार में शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया है। उक्त दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है।

See also  तमक में आपदा राहत कार्यों पर सीएम धामी की नज़र

*थाना गुप्तकाशी से सम्बन्धित अभियुक्त का विवरण*

जसपाल लाल, पुत्र कुंवर लाल, निवासी ग्राम लमगौंडी, थाना गुप्तकाशी, जनपद रुद्रप्रयाग।

*बरामद माल का विवरण*

68 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब (टेट्रा पैक) मार्का गढ़वाल गोल्ड कुमाउनी मेट्रो लिकर।

*पुलिस टीम का विवरण*

1- आरक्षी सुनील सिंह

2- आरक्षी चालक गम्भीर

3- हो0गा0 शिवलाल

लिंगवाल

*थाना ऊखीमठ से संबंधित अभियुक्त का विवरण*

रोहित नेगी, पुत्र श्री भजन सिंह नेगी, निवासी ग्राम डूंगर, पोस्ट बड़ेथ,थाना अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग।

*बरामद माल का विवरण*

कुल 04 पेटी (48 बोतल) अवैध अंग्रेजी शराब मैकडॉवल्स मार्का

इस शराब के परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है।

See also  त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोकसभा में उठाया वन्यजीवों के बढ़ते हमलों का सवाल, सरकार ने क्या जवाब दिया?

*पुलिस टीम का विवरण*

1- उप निरीक्षक प्रदीप चौहान

2- मुख्य आरक्षी विनोद

3- आरक्षी पंकज आर्य