केदारनाथ धाम यात्रा में आये श्रद्धालुओं मदद करने हेतु जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से “ऑपरेशन मुस्कान” चलाया हुआ है, इसका मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं की खोई सामग्री ढूंढकर वापस दिलाना, खोये मोबाइल फोन ढूंढकर वापस दिलाना, बिछड़ों को मिलवाना है। केदारनाथ धाम में ड्यूटी पर तैनात आरक्षी विमल को मन्दिर परिसर में एक पर्स मिला, इसमें कुछ धनराशि व जरूरी
कागजात थे, पुलिस कार्मिक ने पर्स में रखे कागजात पर अंकित नाम के आधार पर मंदिर प्रांगण में अनाउंसमेंट किया गया। कुछ देर बाद पर्स धारक महिला अनीता देवी वहां पर आयी, जिनको कि उनका पर्स वापस किया गया। अपना पर्स सकुशल वापस पाकर इनके द्वारा भाव विह्वल होकर पुलिस कार्मिक का आभार प्रकट किया गया। रुद्रप्रयाग पुलिस का “ऑपरेशन मुस्कान” केदारनाथ धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं के चेहरे पर मुस्कान बिखेर रहा है।

More Stories
महिला सशक्तिकरण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा उत्तराखंड
14 से 17 अगस्त तक मौसम विभाग का अलर्ट
मुख्य सचिव ने की तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा