उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। इंडियन एक्सप्रेस की सर्वे रिपोर्ट के अनुसार मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी 100 सबसे शक्तिशाली भारतीयों की सूची में 61वें रैंक पर हैं। अपने नेतृत्व और निर्णयों की वजह से उन्हें इस सूची में शामिल किया गया है।
उत्तराखंड में UCC को लागू करना, हल्द्वानी हिंसा से तुरंत निपटने और सिलक्यारा सुरंग बचाव कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी ने उनके नेतृत्व को और मजबूत किया है। विधानसभा में यूसीसी को पारित कराने का श्रेय भी उनको ही जाता है, यह कानून अन्य राज्यों और केंद्र सरकार के लिए एक मॉडल के रूप में काम करेगा।

More Stories
बीजेपी प्रकोष्ठों की बैठक में सीएम धामी बोले 2027 में भी कमल खिलना तय
महेंद्र भट्ट का कांग्रेस पर निशाना, पीएम के खिलाफ अपशब्द कहने पर माफी की मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने की बड़ी मांग, बीजेपी की नीयत पर उठाए सवाल