6 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

प्रेमचंद को छोड़नी पड़ी कुर्सी बीजेपी ने अब‌ कांग्रेस विधायकों से मांगा इस्तीफा

प्रेमचंद को छोड़नी पड़ी कुर्सी बीजेपी ने अब‌ कांग्रेस विधायकों से मांगा इस्तीफा

उत्तराखंड बीजेपी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने वक्तव्य पर माफी मांगने के अलावा इस्तीफा देकर शिष्टाचार का आदर्श प्रस्तुत कर जन भावनाओं का सम्मान किया, लेकिन सवाल कांग्रेस के सामने नैतिकता का है कि कांग्रेस के जिन विधायकों ने विधान सभा में गाली गलौज की उन्होंने न तो खेद व्यक्त किया और न ही इस्तीफ़ा दिया कांग्रेस के विधायक कब माफ़ी मांगेंगे?

चौहान ने कहा हैं कि संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने जनभावनाओं का ध्यान रखा। पहले खेद व्यक्त किया फिर माफ़ी भी माँगी और इस्तीफ़ा भी दिया। विधान सभा परिसर के अंदर असंसदीय भाषा का प्रयोग कांग्रेस के विधायको ने भी किया था। क्या कांग्रेस के नेताओं में इतनी नैतिकता बची है की जो उनके विधायकों ने अनुचित एवं मर्यादा रहित शब्द बोले थे को लेकर अपने विधायकों का स्पष्टीकरण लें।

See also  आदि कैलाश में होने वाली अल्ट्रा मैराथन को लेकर तैयारियां तेज, डीएम पिथौरागढ़ ने की समीक्षा बैठक

चौहान ने कहा कि मंत्री ने उनके भाषण के अंश को तोड़ मरोड़ने के बाद भी विनम्रता से खेद व्यक्त किया और माफी मांगी। लेकिन जनता की अदालत में अक्सर मुंह की खाने वाली कांग्रेस बेवजह के मुद्दों की तलाश में रहती है। कांग्रेस को नैतिकता के आधार पर उन विधायकों से भी शिष्टाचार और विभाजनकारी मंशा के खिलाफ स्पष्टीकरण तथा उनका इस्तीफा लेना चाहिए।

 

See also  खटीमा में आदि रंगोत्सव का आगाज, सीएम धामी ने रोड शो से दिखाई ताकत
Ad 1