प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री आर० के० सुधांशु ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारियों एवं शासन से तैनात किये गये नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें प्रमुख सचिव द्वारा 28 जनवरी से शुरू हो रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के दृष्टिगत आयोजन स्थल की सुरक्षा, तैयारियों के विषय में आवश्यक निर्देश दिये गये।

प्रमुख सचिव ने राष्ट्रीय खेलों के आयोजन स्थलों से संबंधित प्रत्येक जिले में सम्पूर्ण तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के निर्देश के साथ जनपद में खेलों के प्रचार-प्रसार हेतु रन फॉर नेशनल गेम्स/बच्चों के मध्य क्विज, निबन्ध आदि कार्यक्रम आयोजित कराने एवं मुख्य मार्गों के सौन्दर्यीकरण के साथ साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया।
राष्ट्रीय खेलों के सम्पादनार्थ कार्यरत विभिन्न एजेन्सियों को निर्देशित किया गया कि जनपदों में होटल/खान-पान एवं परिवहन की व्यवस्था शीघ्र पूर्ण कर जिलाधिकारी/नोडल अधिकारियों को सूचित करेंगे एवं प्रत्येक दिवस कृत कार्य से जिलाधिकारी/नोडल अधिकारियों को अवगत करायेंगे।

More Stories
अंकिता भंडारी को इंसाफ दिलाने की लड़ाई, महिला कांग्रेस ने देहरादून में निकाला कैंडल मार्च
सीएम धामी ने देहरादून में जल सृष्टि पार्क का किया लोकार्पण, एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी की अहम भूमिका
अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, जयेंद्र रमोला बोले इंसाफ दिलाने तक जारी रहेगा संघर्ष