उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी की अध्यक्षता में हुई कार्य मंत्रणा बैठक में एक दिन का एजेंडा तय किया गया।
सोमवार को दोबारा बैठक होगी और सदन के संचालन के लिए आगे का एजेंडा तय होगा।
यूसीसी विधेयक लाएगी सरकार
कल यानी 5 फरवरी से विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है और पहले दिन विधानसभा सदस्यों के निधन पर शोक प्रकट किया जाएगा। सत्र की तैयारियां पूरी हो गई हैं। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने कहा कि कार्यमंत्रणा समिति की बैठक बुलाई, जिसमें सदन का बिजनेस तय हुआ। कार्यमंत्रणा की बैठक के साथ ही स्पीकर विधायक मंडल दल के नेताओं के साथ भी बैठक की। इस बैठक में सभी दलों के नेताओं से सदन की कार्यवाही शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संचालित करने के लिए सहयोग की अपील की। विधानसभा का विशेष सत्र 8 फरवरी तक चलने की उम्मीद है। इस सत्र में सरकार UCC और उत्तराखंड आंदोलनकारियों के 10 फीसदी आरक्षण से जुड़ा विधेयक पारित करा सकती है। यूसीसी को लेकर सरकार का पूरा जोर है और आज धामी कैबिनेट से इसे हरी झंडी भी मिल गई है।

More Stories
उपनल कर्मचारियों ने सीएम धामी का जताया आभार
मलिन बस्तियों के मुद्दे पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन, रखी ये अहम मांग
जीवन मिशन और RPWSS योजनाओं में लापरवाही पर डीएम पिथौरागढ़ सख्त, अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार