30 March 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

मुख्य सचिव कॉन्फ्रेंस की तैयारी तेज

मुख्य सचिव कॉन्फ्रेंस की तैयारी तेज

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कैबिनेट सेक्रटरी, भारत सरकार की अध्यक्षता में चौथी मुख्य सचिव कॉन्फ्रेस की तैयारियों तथा स्वच्छता ही सेवा अभियान के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में प्रतिभाग किया।

इस दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के प्रभावी व सफल संचालन के लिए अधिकारियों को प्रदेशभर में जागरूकता बढ़ाते हुए बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही सफाई मित्रों की स्वास्थ्य जांच व सामाजिक सुरक्षा कवरेज हेतु सिंगल विण्डों कैम्प लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूहों व एनजीओ की भागीदारी भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

See also  उत्तरकाशी में फिताड़ी अग्निकांड पीड़ितों से मिले कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह, सरकारी तंत्र पर उठाए सवाल

उन्होंने कहा कि चारधाम मार्गों में मलबे की समस्या के समाधान के लिए चारधाम रूट पर डंपिंग जोन हेतु उचित स्थानों के चिन्हीकरण के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने सचिव पेयजल व जिलाधिकारियों को सभी एसटीपी के निरीक्षण व जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने डीएम को सभी एसटीपी को ड्रेनेज

सिस्टम से जोड़ने की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि आगामी मुख्य सचिव कॉन्फ्रेंस की बेहतरीन तैयारी हेतु सभी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की जाएगी तथा युवा फील्ड अधिकारियों के सुझाव भी लिए जाएंगे।

इस दौरान बैठक में सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम, शैलेश बगोली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।