7 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

बीजेपी ने राहुल गांधी पर लगाया अजीत डोभाल के अपमान का आरोप

बीजेपी ने राहुल गांधी पर लगाया अजीत डोभाल के अपमान का आरोप

भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा एनएसए डोभाल पर की गई टिप्पणी को देवभूमि का अपमान बताते हुए प्रदेश भर में पुतले फूंककर प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं का कहना था कि राज्य के गौरव से जुड़ी शख्सियत का लम्बे समय से कांग्रेस अपमान कर रही है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अनेकों बार ऐसा करके दिखाया है, जिससे हम सभी और विशेष रूप से देवभूमिवासी गौरवान्वित होते हैं। यह दुर्भाग्य है कि कांग्रेस के नेता ला जिस प्रकार से राष्ट्रीय सलाहकार पर टिप्पणी कर रहे है वह अस्वीकार्य है। सभी देवभूमि वासी उनके बयान से व्यथित हैं और ये केवल डोभाल का उपहास नहीं बल्कि यह समूची देवभूमि का उपहास है। उन्होंने जो कटाक्ष किए हैं, वह देवभूमि की जनता के ऊपर किया गया कटाक्ष है। बीजेपी ने राहुल गांधी पर लगाया अजीत डोभाल के अपमान का आरोप

See also  बेरीनाग में सेवा संकल्प अभियान के तहत लगाया गया बहुउद्देशीय शिविर

वहीं प्रदेश प्रवक्ता एवं वरिष्ठ विधायक विनोद चमोली ने कहा कि कांग्रेसी युवराज की टिप्पणी से उत्तराखंड की जनता में बड़ा आक्रोश है। क्योंकि हम यह देख रहे हैं, कि कांग्रेस लगातार उत्तराखंड के उन लोगों पर आक्रामक है, जिन्होंने इस देश में बहुत उच्च स्तर पर सेवाएं दी हैं और देश की सुरक्षा में अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि बात अकेले डोभाल की नहीं, बल्कि हमारे सीडीएस बिपिन रावत को भी ‘गली तक का गुंडा’ कहा गया। कांग्रेस नेताओं द्वारा अजीत डोभाल के बच्चों को लेकर तमाम आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष करण माहरा भी गढ़वाल के लोगों पर’ थूकने की बात कह चुके हैं। उन्होंने

See also  CM धामी की अगुवाई में चारधाम यात्रा का नया रिकॉर्ड

याद दिलाया कि स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा, जिन्हें हम ‘हिमालय पुत्र’ के नाम से जानते हैं, इंदिरा गांधी जी के समय पर हेमवती नंदन बहुगुणा जी को हराने के लिए क्या कुछ नहीं हुआ। जब विजय बहुगुणा मुख्यमंत्री बने, तो इन्हीं हरीश रावत ने, इसी कांग्रेस ने उनको कार्यकाल पूरा नहीं करने दिया और उसके बाद परिस्थितियाँ यह बनीं कि आज वह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं। तो सच यह है कि जो-जो पहाड़ का व्यक्ति कभी कुछ आगे बढ़ा है और जिसने कुछ कर दिखाया है या कहिए कि जो बड़े नाम हैं, उनको लेकर कांग्रेस हमेशा हमलावर रही है और उन्होंने हमेशा पहाड़ का अपमान किया है और यह अपमान पहाड़ की जनता बिल्कुल नहीं सहेगी। निश्चित तौर पर अगर आवश्यकता पड़ी सड़कों पर भी संघर्ष करने की, तो पहाड़ की जनता कांग्रेस के खिलाफ सड़कों पर संघर्ष भी करेगी।

See also  एसआईआर को लेकर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल, 13 लाख 85 हजार मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब करने का आरोप, मनोज रावत बोले बीजेपी और चुनाव आयोग की मिलीभगत से हुआ खेल