18 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

वोटर लिस्ट को लेकर प्रीतम ने की शिकायत

वोटर लिस्ट को लेकर प्रीतम ने की शिकायत

महानगर देहरादून के अन्तर्गत विभिन्न वार्डो की मतदाता सूचियों में गडबडियों को लेकर आज पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं सीईसी सदस्य प्रीतम सिंह के नेतृव में पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल आज जिलाधिकारी देहरादून को ज्ञापन सौंपा। प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि जानबूझकर मतदाता सूची से छेडछाड की गयी हैं। प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि उन मतदाताओं और क्षेत्रों के नाम मतदाता सूची से गायब हैं जो कांग्रेस समर्थक हैं या जहां कांग्रेस की पकड़ है. प्रीतम ने दावा किया कि इस गड़बड़ी की वजह से कई लोग लोकसभा चुनाव में भी मतदान करने से वंचित रह गये हैं।

See also  जन जन की सरकार कार्यक्रम में बन रहे रिकॉर्ड

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल

प्रीतम सिंह ने ये भी अवगत कराया कि वार्ड 78 में बहुत से लोगों की शिकायत है कि हमारे घरों पर कोई बी0एल0ओ0 नहीं आए है जब मेने उन लोगों से पूछा कि उनको गुलाबी रंग की कोई पर्ची मिली है तो उन्होंने मना करा है इस वजह से वार्ड 78 में एक बार फिर से बीएलओ को भेज कर उन लोगों के नाम चढ़ाए जाने चाहिए जिन लोगों के नाम नहीं चढ़े हैं जिसमें आशिमा विहार कॉलोनी के बहुत से घर छूटे हुए हैं, इसके साथ ही ओगलभट्टा में भी बहुत से घर छूटे हुए हैं सबके के नाम जल्द जुडवा दिए जाए। बिंदुवार देखे तो सी-19 टर्नर रोड, सी-13 में ओगलेश्वर मंदिर, सी-13/15 केशव कुंज में लगभग 30 परिवार, सी-13/12 मस्जिद वाली गली, सी-13/4, व्यास लाइन, शास्त्री मार्ग, प्रताप मार्ग आदि से के पास बहुत सारे वोटर छुटे हुए हैं। इस मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, रमेश कुमार मंगू, दीप बोहरा, हरिप्रसाद भटट, जाहिद अंसारी, सिद्धार्थ वर्मा , पियूष गौड़ , मोहन गुरूंग, अनूप कपूर, आनन्द त्यागी, भरत शर्मा आदि उपस्थित थे।