देहरादून के मैक्स अस्पताल में दो दिनों से भर्ती अस्वस्थ चल रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का हाल चाल जानने के लिए एआईसीसी की केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य विधायक प्रीतम सिंह और उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना तथा हरिद्वार के कांग्रेस नेता संजय पालीवाल आज अस्पताल पहुंचे व उनकी कुशलसेम पूछी। पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रीतम सिंह और धस्माना से सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों व बचाव कार्य के बारे में जानकारी ली।
प्रीतम सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे अपने स्वास्थ्य के बारे में गंभीरता से पूरा परीक्षण करवाएं और चिकित्सकीय सलाह पर अपना इलाज करवाएं। उन्होंने हरीश रावत से कहा कि आपकी सेवाओं की उत्तराखंड राज्य को अभी बहुत जरूरत है इसलिए पूर्ण रूप से स्वस्थ होने पर ध्यान दें।


More Stories
वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता में उत्तराखंड के प्रतिभागियों ने हासिल किए 2 पदक
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले न देहरादून में क्या किया?
मैस्कॉट प्रतियोगिता के विजेताओं को एमडीडीए उपाध्यक्ष ने किया सम्मानित