15 January 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

बिरसा मुंडा की जयंती पर देहरादून में कार्यक्रम

बिरसा मुंडा की जयंती पर देहरादून में कार्यक्रम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर रेंजर्स ग्राउण्ड, देहरादून में आयोजित आदि गौरव महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा जी को कोटि-कोटि नमन कर सभी को जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी संघर्ष, स्वाभिमान और संगठित शक्ति के प्रतीक थे। जब तक समाज की सबसे कमजोर कड़ी मजबूत नहीं होगी, तब तक देश वास्तविक रूप से मजबूत नहीं हो सकता। आदि गौरव महोत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं, वीरता, संस्कृति और आस्था का उत्सव है। ऐसे आयोजन जनजातीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करते हैं तथा समाज के अन्य वर्गों को जनजातीय समुदाय की समृद्ध कला और संस्कृति से परिचित कराते हैं।

See also  खटीमा में उत्तरायणी कौतिक में शामिल हुए सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार जनजातीय समाज के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा जनजातीय बजट को तीन गुना तक बढ़ाना, जनजातीय समुदाय के प्रति उनकी संवेदनशीलता का परिचायक है। प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के तहत उत्तराखण्ड के 128 जनजातीय गांवों को चिह्नित किया गया है, जहां आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका को बढ़ावा देने की दिशा में विशेष कार्य किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनजातीय समुदाय के कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी साझा की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में चार एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय कालसी, मेहरावना, बाजपुर व खटीमा में संचालित हैं, पिथौरागढ़ जिले में भोटिया तथा राजी जनजाति हेतु नया एकलव्य विद्यालय खोलने को केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। प्राथमिक से स्नातकोत्तर तक छात्रवृत्ति योजना से हजारों जनजातीय छात्र लाभान्वित हो रहे हैं।

See also  गोरखा समाज को लेकर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल, प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस ने SSP देहरादून से की शिकायत

मुख्यमंत्री ने कहा कि 16 राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय भी प्रदेश में संचालित हैं | शिक्षित बेरोजगार युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देने के लिए तीन आईटीआई कॉलेज संचालित किए जा रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग व छात्रवृत्ति, जनजातीय समाज की बेटियों के विवाह के लिए ₹50,000 का अनुदान, जनजातीय कला, संस्कृति व खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य जनजाति महोत्सव व खेल महोत्सव का नियमित आयोजन एवं जनजातीय शोध संस्थान के लिए ₹1 करोड़ के कॉर्पस फंड की व्यवस्था है| ये सभी प्रयास जनजातीय समाज को मुख्यधारा से जोड़ने और उनके आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

See also  जन जन की सरकार कार्यक्रम को मिल रही सफलता

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2021 में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया। यह दिवस केवल भगवान बिरसा मुंडा जी के योगदान को याद करने का ही नहीं, बल्कि जनजातीय संस्कृति और इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का भी अवसर है। प्रदेश सरकार इस महोत्सव के आयोजन हेतु ₹50 लाख की वित्तीय सहायता प्रदान करती है ताकि जनजातीय संस्कृति का संरक्षण और विस्तार सुनिश्चित हो सके। मुख्यमंत्री धामी ने कहा “मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि हमारी सरकार उत्तराखण्ड के आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर संकल्पित है। हम ‘विकल्प रहित संकल्प’ के साथ उत्तराखण्ड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सतत प्रयत्नशील हैं।”