6 June 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

उत्तराखंड महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, एपस्टीन फाइल में नाम आने का उठाया मुद्दा, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का मांगा इस्तीफा

उत्तराखंड महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, एपस्टीन फाइल में नाम आने का उठाया मुद्दा, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का मांगा इस्तीफा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी का नाम एपस्टीन फाईल में उजागर होने पर हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग को लेकर आज प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योत रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से गांधीपार्क-घंटाघर-पल्टन बाजार होते हुए तहसील चौक एवं वापस प्रदेश कांग्रेस कार्यालय तक **THE PM IS Compromised** लिखी विषेश पोषाक पहनकर विरोध-प्रदर्शन के साथ मार्च निकाला तथा केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग की।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत महिला कांग्रेस कार्यकर्ता बडी संख्या में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में एकत्र हुए जहां से उन्होंने प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए पल्टन बाजार की ओर कूच किया।

See also  डीएम पिथौरागढ़ ने चंडिकाघाट पंपिंग योजना 16 घंटे संचालित करने का दिया आदेश

इस अवसर पर ज्योति रौतेला ने कहा कि एपस्टिन फाइल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम सामने आने की खबरें अत्यंत गंभीर और चिंताजनक हैं। यदि इन फाइलों में किसी भी प्रकार से उनका उल्लेख हुआ है, तो देश की जनता के सामने पूरी सच्चाई आना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल व्यक्तियों का नहीं, बल्कि देश की गरिमा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख से जुड़ा हुआ है। ऐसे संवेदनशील विषय पर चुप्पी साध लेना या तथ्यों को छिपाना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत होगा।

ज्योति रौतेला ने कहा कि प्रदेश महिला कांग्रेस मांग करती है किः-

See also  मुख्य सचिव का टिहरी दौरा

1. इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराई जाए।

2. जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, नैतिक आधार पर केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

3. केंद्र सरकार इस विषय पर संसद और देश की जनता के सामने स्पष्ट वक्तव्य दे।

ज्योति रौतेला ने यह भी कहा कि देश की राजनीति में पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वाेपरि होनी चाहिए। यदि किसी भी सार्वजनिक पद पर बैठे व्यक्ति का नाम ऐसे विवादों में आता है, तो नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ना ही लोकतांत्रिक परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि जनता जानना चाहती है कि सच्चाई क्या है, और उसे यह अधिकार है कि उसके प्रतिनिधि हर प्रकार के संदेह से परे हों।

See also  पिथौरागढ़ में पर्यावरण दिवस पर खास कार्यक्रम

प्रदर्शन मार्च में महानगर अध्यक्ष उर्मिला ढौंडियाल थापा, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष आशा मनोरमा शर्मा, महासचिव निधि नेगी, सुशीला शर्मा, अनुराधा तिवारी, प्रतिमा सिंह देवेन्द्र कौर, रेख ढींगरा, भावना, जिलाध्यक्ष टिहरी आशा रावत, शिवानी थपलियाल, उमा पंवार, अनीता सकलानी आदि अनेक महिला कंाग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।