15 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पिथौरागढ़ के रामलीला मैदान में लगेगा बहुउद्देशीय शिविर सरकार के तीन साल पूरे होने पर कार्यक्रम

पिथौरागढ़ के रामलीला मैदान में लगेगा बहुउद्देशीय शिविर सरकार के तीन साल पूरे होने पर कार्यक्रम

पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी के निर्देशों के क्रम में वर्तमान राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद मुख्यालय में स्थित रामलीला मैदान में जन सेवा थीम पर बहुउद्देशीय शिविरों एवं चिकित्सा शिविरों के आयोजन को भव्य बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए गए, उक्त कार्यक्रमों के लिए चयनित स्थल रामलीला मैदान का अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान पिथौरागढ़ के रामलीला मैदान में लगेगा बहुउद्देशीय शिविर सरकार के तीन साल पूरे होने पर कार्यक्रमअपर जिलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों ने रामलीला मैदान की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और यह सुनिश्चित किया कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, उन्होंने मैदान की साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए, अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कार्यक्रम स्थल में बिजली, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी जायजा लिया, अधिकारियों ने कार्यक्रम के सफल व भव्य आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए।

See also  लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से बीजेपी नेता राजेश्वर पैन्यूली की मुलाकात, उत्तराखंडी टोपी पहनाकर किया स्वागत

इस दौरान जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र कविता भगत, उपनिदेशक एन आई सी गौरव कुमार, सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।