20 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

राजीव गांधी की जयंती पर उत्तराखंड में कार्यक्रम होंगे

राजीव गांधी की जयंती पर उत्तराखंड में कार्यक्रम होंगे

कांग्रेस पार्टी द्वारा दिनांक 20 अगस्त 2024 को अपने प्रिय नेता, भारत मेें सूचना क्रांति के जनक, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी की 80वीं जयंती को देशभर में धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर स्व0 राजीव गांधी जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान, पर्यावरण, सामाजिक कार्य, सांप्रदायिक सद्भाव, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका आदि विषयों पर गोष्ठी कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने कहा कि स्व्0 राजीव गांधी जी को राष्ट्रीय हित के कार्यों में उनकी गतिशीलता के लिए सदैव याद किया जाएगा। स्व0 राजीव गांधी जी ने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में गरीबी उन्मूलन और सामाजिक सद्भाव, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति, समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान, पंचायती राज संस्थाओं को बढ़ावा देने तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं और महिलाओं की केंद्रीय भूमिका के लिए अथक प्रयास किए। यह दिन हमें राजीव जी के सर्वाधिक प्रिय आदर्शों के प्रति स्वयं को पुनः समर्पित करने का अवसर प्रदान करता है तथा कांग्रेस पार्टी उनके दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्ध है।
कांग्रेस पार्टी द्वारा स्व0 राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर स्व0 राजीव गांधी जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान, पर्यावरण, सामाजिक कार्य, सांप्रदायिक सद्भाव, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका आदि विषयों पर गोष्ठी कार्यक्रमों का आयोजन करने का निर्णय लिया है तथा इसी कार्यक्रम के तहत उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के आह्वान पर प्रदेशभर के सभी जिला/महानगर/ब्लाक/नगर मुख्यालयों में श्रद्धांजलि सभाओं के साथ ही स्व0 राजीव गांधी जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान, पर्यावरण, सामाजिक कार्य, सांप्रदायिक सद्भाव, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका आदि विषयों पर गोष्ठी कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इन कार्यक्रमों में पार्टी के सभी स्थानीय वरिष्ठ नेतागण, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, एआईसीसी, पीसीसी सदस्य, कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारियों, अनुषांगिक संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षग व पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे।

See also  विधि-विधान से खुले यमुनोत्री धाम के कपाट

You may have missed