15 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन आज भी किया पौधरोपण

नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन आज भी किया पौधरोपण

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 शीघ्र जारी करने को लेकर राज्य में किया जा रहा अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 186 वें दिन भी जारी रहा।

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ के कर्मचारियों ने नित्य की भांति आज उल्का देवी मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। उन्होंने कहा कि अब कल से पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में आने वाले पर्यटकों को भी पौधारोपण आंदोलन से जोड़ते हुए पौधा लगाकर सहयोग मांगा जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम के कर्मचारी लगाए गए पौधों का भी संरक्षण कर रहे हैं। आज के कार्यक्रम में शेर सिंह शोभाराम पदम सिंह वेद प्रकाश सौरभ खोलिया नरेंद्र थापा महेश कुमार विजय बोरा दीपक राजेंद्र नरेंद्र सिंह सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।

See also  16 फरवरी को होने वाले राजभवन घेराव को लेकर कांग्रेस की तैयारी पूरी, प्रीतम सिंह बोले बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने तक जारी रहेगा संघर्ष