11 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली से की सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा

पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली से की सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली से सीएम हेल्पलाइन नंबर 1905 की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को लंबित समस्याओं के समाधान में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न शिकायतकर्ताओं से बातचीत कर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में उनके द्वारा दर्ज शिकायतों पर हुई कार्रवाई की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को शिकायतों के समाधान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण लेने और उन पर सख़्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जनता मिलन और तहसील दिवस का आयोजन नियमित किया जाए और इन दिनों दर्ज होने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण भी किया जाए।

See also  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अमित शाह के आरोपों के बाद दिया अपनी सरकार के काम का हिसाब

इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपदों में विभिन्न बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन करने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि जनता की हर समस्या का शीघ्र समाधान हो और उन्हें जीवन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

See also  राज्य स्थापना दिवस पर सीएम धामी ने किया विकास पुस्तिका का विमोचन
Ad 1