6 February 2025

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

चारधाम यात्रा की व्यवस्था पर सवाल

चारधाम यात्रा की व्यवस्था पर सवाल

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने चारधाम यात्रा शुरू होने के साथ ही केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों एवं व्यापारियों द्वारा अपनी कुछ मांगों को लेकर की जा रही हड़ताल पर गंभीर चिंता प्रकट करते हुए राज्य सरकार से शीघ्र इस समस्या का समाधान निकालने की मांग की है। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि केदारनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों एवं व्यापारी वर्ग द्वारा की जा रही हडताल से न केवल वहां पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों को कठिनाई हो रही है अपितु इससे सरकार की यात्रा व्यवस्थाओं की भी पोल खुल गई है। उन्होंने कहा कि देश के कोने-कोने से आने वाले तीर्थ यात्रियों को हो रही परेशानियों से राज्य के तीर्थाटन पर भी असर पडेगा तथा इसका पूरे देश में गलत संदेश जायेगा।

See also  चमोली में स्वास्थ्य कर्मियों को दिए गए नियुक्ति पत्र

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि यही हाल गंगोत्री यमुनोत्री की तीर्थ यात्राओं का भी है वहां पर भी अव्यवस्था का आलम है यात्रा के मुख्य पड़ावों पर समय रहते पार्किंग की व्यवस्था न होने तथा जगह-जगह जाम की स्थिति होने से तीर्थ यात्री परेशान हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा की तैयारियों को लेकर बडी-बडी बात करने वाली भाजपा सरकार की पोल यात्रा शुरू होने के पहले दिन ही खुल गई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से मांग की है कि चारधाम यात्रा व्यवस्था सुधारी जाय तथा केदारनाथ के तीर्थ पुरोहित एवं व्यापारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाय ताकि वहां पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

See also  प्रेमचंद अग्रवाल बोले केंद्र के बजट में हर तबके का ध्यान