उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस नेताओं के साथ सीएम धामी से मुलाकात की। इस दौरान हरिद्वार में किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा। हरीश रावत ने हरिद्वार में किसानों की बर्बाद हुई फसलों का सही मुआवजा देने की मांग की। हरीश रावत के साथ गणेश गोदियाल समेत कई नेता मौजूद रहे। इससे पहले आज दिनभर कांग्रेस ने जमकर धामी सरकार को कोसा। सीएम आवास कूच के जरिये सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया और शाम होते ही कांग्रेस ने किसानों की मांगों को लेकर सीएम का दरवाजा खटखटाया और जल्द समाधान की उम्मीद की। अब देखना है कि कांग्रेस की मांग पर धामी अमल करते हैं या सिर्फ औपचारिकता निभाते हैं।







More Stories
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर खास कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी
सीएम धामी ने किया कुंजापुरी मेले का उद्घाटन
किच्छा में तुर्कागोरी रामलीला का शुभारंभ, उत्तराखंड कांग्रेस के महामंत्री गणेश उपाध्याय ने की शिरकत