मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आज अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री अनुभागों का औचक निरीक्षण कर कार्यालयों की व्यवस्था, रिकॉर्ड मेंटनेस और स्वच्छता का जायजा लिया।

अपर मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री अनुभागों के कार्यालयों को 15 फरवरी तक अपनी सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के साथ ही रिकॉर्ड मेंटनेस, साफ-सफाई, पुराने एवं अनुपयोगी सामानों एवं फाइलों के ऑक्शन तथा बिडिंग के निर्देश दिए। एसीएस ने बिडिंग की व्यवस्था को प्रत्येक वर्ष नियमित रूप से करने तथा सम्बन्धित अधिकारियों को अनुभागीय कार्यालयों को कार्मिकों के लिए गरिमापूर्ण वर्क इनवाइरमेंट बनाने के साथ ही कार्य संस्कृति में सुधार के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सचिव श्री एस एन पाण्डेय सहित मुख्यमंत्री कार्यालय के सभी छः अनुभागों के अनुभाग अधिकारी, व्यवस्थाधिकारी, कार्मिक व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
देहरादून में NSUI का जय भीम जय हिंद कार्यक्रम, युवाओं से एकजुटता का आह्वान
गढ़ महिला उत्थान समिति ने देवी दर्शन के लिए मातृ शक्ति का एक और जत्था किया रवाना
वरिष्ठ उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी विद्या गौनियाल का निधन