24 June 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

जोशीमठ से राजनाथ सिंह की सौगात

जोशीमठ से राजनाथ सिंह की सौगात

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में सीमांत क्षेत्र जोशीमठ ढाक से BRO द्वारा ₹670 करोड़ की लागत से निर्मित 35 इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसमें सात राज्यों की 6 सड़कें और 29 पुल शामिल हैं। रक्षा मंत्री ने जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया उनमें उत्तराखण्ड में भारत चीन सीमा को जोड़ने वाले जोशीमठ-मलारी मार्ग पर ढाक ब्रिज, भापकुंड ब्रिज और सुमना-रिमखिम मोटर मार्ग पर रिमखिम गाढ ब्रिज शामिल हैं।

उत्तराखंड का तेजी से विकास- धामी

मुख्यमंत्री  धामी ने रक्षा मंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए सीमांत क्षेत्रों की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण पर आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड को आगे बढाने का काम तेज़ी से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में राज्य के सामरिक, धार्मिक व पर्यावरणीय महत्व को समझते हुए बड़ी परियोजनाओं पर काम शुरू किया गया है।

See also  महेंद्र भट्ट का कांग्रेस पर निशाना, पीएम के खिलाफ अपशब्द कहने पर माफी की मांग

राजनाथ ने बीआरओ को सराहा

रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की सीमाओं की रक्षा के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा। इसमें हमें सबका सहयोग मिल रहा है। रक्षा मंत्री ने BRO की सराहना करते हुए कहा कि किसी परियोजना को समय पर पूरा करना BRO की प्रतिबद्वता के कारण ही संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सीमावर्ती क्षेत्रों को मुख्यधारा का हिस्सा मानती है। एक समय था जब सीमा पर बुनियादी ढांचे के विकास को ज्यादा महत्व नहीं दिया जाता था। ये सोच आज बदल गई है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हमारी सरकार सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद तीरथ सिंह रावत,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी, बीकेटीसी उपाध्यक्ष  किशोर पंवार समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

See also  सचिवालय समिति की बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा