11 March 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

राम सिंह कैड़ा ने उठाया भीमताल के किसानों का मुद्दा

राम सिंह कैड़ा ने उठाया भीमताल के किसानों का मुद्दा

भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने गैरसैण मै चल रहे बजट सत्र मै सदन की कार्यवाही के दौरान सदन मै सरकार से कहा मेरी विधानसभा क्षेत्र भीमताल के ओखलकांडा,धारी, रामगढ़ व भीमताल कस्तकार बाहुल्य क्षेत्र है यहा के किसान केवल अपनी खेती बाड़ी मै निर्भर रहकर अपना जीवन यापन करते है इस वर्ष किसानो को हुए नुकसान का SBI बीमा कंपनी द्वारा आलू बीमा की राशि नहीं दी गई है! विधायक कैड़ा ने कहा लम्बे समय से भीमताल विधानसभा के सस्ता ग़ल्ला विक्रेता( राशन डीलरो) को खाद्य विभाग द्वारा उनका गाड़ियों का किराया नहीं दिया गया है!जिस कारण राशन डीलर परेशान है उनके सामने आर्थिक संकट मडरा रहा है! विधायक ने सदन मै कहा कई बी.पी.एल परिवारो के नए राशन कार्ड नहीं बन पा रहे है! जिस कारण उन्हें सरकार की योजनाओं के लाभ से बंचित रहना पड़ रहा है विधायक कैड़ा ने सदन मै सरकार से नियम 53 के अंतर्गत SBI बीमा कम्पनी पर कार्यवाही करते हुऐ किसानो को आलू बीमा राशि का भुगतान करने, राशन डीलरो के किराये का भगतान करने, बी. पी.एल श्रेणी मै आने वाले गरीब परिवारों के बी. पी.एलराशन कार्ड बनाने, भीमताल विधानसभा के अंतर्गत मुख्यमंत्री घोसणा के अनुरूप मिनी स्टेडियमो का निर्माण शीघ्र करने की मांग सरकार से की!

See also  धामी सरकार का आखिरी बजट कितना खास