13 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

मंत्री की मंशा पर रमोला का सवाल

मंत्री की मंशा पर रमोला का सवाल

कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और ऋषिकेश से विधायक प्रेमचंद अग्रवाल पर एक बार फिर निशाना साधा है। साथ ही अपने परिवार के खिलाफ बिना वजह कोई कार्रवाई होने की आशंका भी जताई है। जयेंद्र रमोला ने कहा कि वो लगातार ऋषिकेश  समेत प्रदेश के अलग अलग मुद्दों पर हमेशा बेबाकी से बात करते रहे हैं।‌‌ अंकिता भण्डारी हत्याकांड में भी वीआईपी के नाम का खुलासा करने और विधानसभा बैकडोर भर्ती के मामले को उठाया तो मंत्री के इशारे पर तो मेरे उपर मुक़दमों के साथ साथ मेरे व्यापार पर भी चोट पहुंचाई गई ।  मंत्री की मंशा पर रमोला का सवालफिर भी मैं जनता की आवाज़ को उठाता रहा और जब एक बार फिर डिवाइडर और नई बनी सड़कों के क्षतिग्रस्त होने पर गुणवत्ता के जांच की मांग की तो फिर मुझ पर मुक़दमा करवाया गया और मुझे अंदेशा है कि मेरी आवाज़ को दबाने के लिये सत्ता की हनक में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल अब मेरे परिवार पर भी कोई अनावश्यक कार्रवाई करवा सकते हैं, परन्तु मैं हमेशा जनता की आवाज़ बनकर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाने का काम करता रहूंगा ।

See also  सऊदी अरब में फंसे उत्तरकाशी के इंद्रमणि नौटियाल की घर वापसी को लेकर सीएम धामी ने की पहल, विदेश मंत्री को लिखी चिट्ठी

रमोला ने कहा कि ऋषिकेश की जनता को अपने शहर के लिए जाग्रत होना चाहिये और सरकार के द्वारा किए एजा रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता पर नज़र रखनी चाहिये और ग़लत कार्य का विरोध करना चाहिये ।