21 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

बीजेपी नेता मुकेश बोरा पर रेप का केस दर्ज

बीजेपी नेता मुकेश बोरा पर रेप का केस दर्ज

उत्तराखंड में महिला सुरक्षा को लेकर उठते सवालों के बीच एक और बीजेपी नेता पर रेप का आरोप लगा है। काफी आनाकानी के बाद पुलिस ने बीजेपी नेता लालकुआं दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ही ली। पीड़ित महिला ने कल ही तहरीर दे दी थी लेकिन पुलिस टालती रही। मीडिया में ख़बर आने और विपक्ष के दबाव बनाने के बाद आज केस दर्ज किया गया।

गरिमा दसौनी का सरकार पर हमला

उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि लालकुआं दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर दुग्ध संघ में ही कार्यरत एक महिला कर्मी द्वारा लालकुआं थाने में तहरीर दी गई जिसमें उसने दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मगर तहरीर मिलने पर भी पुलिस ने मामले में टालमटोल करने की कोशिश की।  दसौनी ने कहा की प्रदेश में लगातार महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ते जा रहे हैं और सत्ता रूढ़ दल के लोगों का महिला अपराधों में संलिप्त होना मामले को और गंभीर बनाता है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर जनता के विश्वास के लिए यह जरूरी है कि पीड़ित महिला कोई भी हो उसकी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए और मामले की सघनता से जांच की जानी चाहिए। दसौनी ने जानकारी देते हुए बताया कि युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर की अगुवाई में स्थानीय जनता ने दुग्ध संघ कार्यालय लालकुआं के बाहर न सिर्फ दुग्ध संघ अध्यक्ष का पुतला दहन किया बल्कि थाना अध्यक्ष लालकुआं पर पीड़िता की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज करने का दबाव भी बनाया जिसके बाद पुलिस को अपना काम करने पर मजबूर होना पड़ा।

See also  डीएम पिथौरागढ़ का औचक निरीक्षण, समस्याओं का टाइम साउंड समाधान करने का दिया निर्देश

बीजेपी में अपराधियों को संरक्षण- गरिमा

गरिमा ने कहा कि पहले अल्मोड़ा के सल्ट में एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ भाजपा के मंडल अध्यक्ष द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया जिसमें मंडल अध्यक्ष को पार्टी से निष्कासित तो कर दिया गया परंतु भाजपा भूल रही है कि वह प्रदेश में सत्ता रूढ़ दल भी है और उसकी जिम्मेदारी निष्कासन से बढ़कर प्रदेश की बाकी महिलाओं को सुरक्षा और संरक्षण प्रदान करने की है। गरिमा ने कहा कि पूरे ही मामले में आरोपी को संरक्षण प्राप्त होने की सूचना मिल रही है, दसौनी ने कहा कि ये बहुत ही दुखद है कि एक तरफ तो भारतीय जनता पार्टी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे बड़े नारे देती है वहीं दूसरी ओर प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और अन्याय में अगर उन्ही के कार्यकर्ता और नेता सम्मिलित पाए जाते हैं तो उनके बचाव के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया जाता है ।दसौनी ने कहा की आज प्रदेश में महिला अपराधों की बाढ़ आ गई है और खास करके नाबालिग बच्चियों के साथ अपराध हो रहे हैं वह सभी के लिए चिंतनीय ही नहीं मंथनीय विषय है, जिसमें किसी तरह की कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। अपराधी को अपराधी की दृष्टि से देखा जाना चाहिए वह किसी दल जाति या धर्म विशेष का नहीं होता और यदि पीड़ित महिला के द्वारा लगाए गए अपराधों की पुष्टि होती है तो फिर अपराधी की पहुंच कितनी भी दूर की क्यों ना हो न्याय सबके लिए एक समान है और उस पर कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

See also  पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन, हरक रावत ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा