23 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

देहरादून में रविंद्र आनंद ने किया रावण के पुतले का दहन

देहरादून में रविंद्र आनंद ने किया रावण के पुतले का दहन

गूंज सामाजिक संस्था द्वारा देहरादून के राजेश्वर नगर फेज 1 सहस्त्रधारा रोड स्थित गौतम बुद्ध पार्क में दशहरे का आयोजन किया गया संस्था के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी रविंद्र सिंह आनंद ने रावण के पुतले को आग के हवाले कर अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि दशहरे का पर्व अधर्म और अहंकार का नाश करने का संदेश देता है एवं हम सबको यही बात अपने मन मस्तिष्क में बैठानी चाहिए क्योंकि हमारे अंदर भी किसी न किसी रूप में रावण रूपी अहंकार विद्यमान रहता है उन्होंने कहा इसका नाश करने का सबसे अच्छा तरीका प्रभु श्रीराम की शरण है । उन्होंने कहा कि हम सबको श्री राम द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलना चाहिए जिससे हमारे मन में बैर भावना, अहंकार, ऊँच नीच अधर्म ना पनप सके।

See also  विकास योजनाओं के लिए सीएम ने 155 करोड़ के बजट को दी मंजूरी

उन्होंने आगे कहा कि इस वक्त भी समाज में कई प्रकार की बुराइयां पनप रही हैं जिनको समाप्त करने के लिए हमें धर्म के रास्ते पर चलते हुए बिना हिंसा किये इन बुराइयों को समाप्त करना है ।

इस मौके पर श्रीराम प्रभु के जयकारों का जय घोष होता रहा एवं धू धू कर रावण का दहन हुआ इस मौके पर भारत भूषण, हर्षित रस्तोगी, नवीन सिंह चौहान, उदयवीर,हरविंदर सिंह सहित क्षेत्र के सैकड़ो लोग उपस्थित रहे ।

Ad 2
See also  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देहरादून के प्रबुद्धजनों को भेंट की सोनिया गांधी की पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’