2 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

4 जिलों में रेड अलर्ट, रहो सावधान!

4 जिलों में रेड अलर्ट, रहो सावधान!

उत्तराखंड के 4 जिलों में आज भारी से भारी बारिश क अनुमान है। मौसम विभाग ने हरिद्वार, देहरादून, टिहरी और पौड़ी में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 4 जिलों में आज और कल ज्यादा बारिश होने की संभावना है। जबकि बाकी 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन भी मुस्तैद है और आपदा प्रभावित इलाकों में खास ध्यान रखा जा रहा है। सीएम धामी भी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और सभी जिलों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। एसडीआरएफ की टीम भी जगह जगह डटी हुई है। एसडीआरएफ के जवान राज्य के 42 आपदा प्रभावित इलाकों में तैनात किए गए हैं जिन्होंने अब तक 284 लोगों की जान बचाई है।

See also  दिल्ली में उत्तराखंड महोत्सव, सीएम धामी ने की शिरकत