श्री गंगोत्री धाम के कपाट आगामी अक्षय तृतीया के दिन अर्थात 19 अप्रैल को दोपहर 12:15 बजे खुलेंगे। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल ने इसकी घोषणा की है।
मंदिर समिति के अनुसार 18 अप्रैल को गंगा जी की भोग मूर्ति डोली शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा से श्री गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान कर भैरव घाटी में रात्रि विश्राम करेगी और 19 अप्रैल सुबह 7 बजे पुनः रवाना होगी। विधि-विधान के साथ कपाट छह माह के लिए खोल दिए जाएंगे।

More Stories
मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री की सीएम धामी से मुलाकात
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की उत्तराखंड वापसी, कांग्रेसियों ने जगह जगह किया स्वागत
कैंट विधानसभा में कांग्रेस का परिवर्तन संकल्प सम्मेलन, नवीन जोशी ने टिकट के लिए की ओपन दावेदारी